Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- सेवा से नदारद उप्र के सात सौ से अधिक सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

12:23 PM Sep 25, 2023 IST | NAMITA DIXIT

उत्तर प्रदेश में सेवा से नदारद सात सौ से अधिक सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए अन्य कदमो के साथ साथ राज्य के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी चल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा महकमा संभाल रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी।
ब्रजेश पाठक ने कहा.....
आपको बता दें ब्रजेश पाठक ने एक सवाल के जवाब में कहा ''राज्य में लगभग 724 चिकित्सक हैं जो ड्यूटी के दौरान लगातार गायब पाए गए हैं। जांच कराने के बाद ऐसे लोगों को नोटिस दिया गया है और सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है।''पाठक ने कहा ''अभी ऐसे 50 चिकित्सक बर्खास्त किए जा चुके हैं। बाकी लोगों को नोटिस देकर ड्यूटी पर वापस आने के लिए कहा गया है। अगर वे नहीं आते हैं तो तो प्रक्रिया पूरी कर सेवा से उन्हें बर्खास्त किया जाएगा तथा उनकी जगह नए लोगों को तैनात किया जाएगा।’’
कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की गयी
दरअसल, राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के दावे के बारे में पूछे जाने पर पाठक ने कहा ''पहली बार उप्र सरकार ने पांच लाख रुपये प्रतिमाह वेतन देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती शुरू की है। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में उप्र में विशेषज्ञ चिकित्सक आ रहे हैं।''उन्होंने भर्ती किये गये विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की गयी है और चिकित्सकों की कमी भी जल्द ही दूर की जाएगी।
अखलेश यादव ने स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को लेकर लगाए गए आरोपों के जवाब में पाठक ने कहा ''उनको अपने कार्यकाल की याद नहीं है। समाजवादी पार्टी केवल सोशल मीडिया तक सीमित रह गयी है।''पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख को बताना चाहिए कि उनकी सरकार (2012-2017) के दौरान वह और उनके स्वास्थ्य मंत्री कितनी बार अस्पताल में जाकर वहां का हालचाल लेते थे।
पाठक बस अस्‍पतालों का दौरा कर खामियों को दूर करने का निर्देश देते-अखिलेश
उप मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया ''सपा के शासनकाल में स्वास्थ्य मंत्रालय को एक तरह से लूट का अड्डा बना दिया गया था। आज हम कह सकते हैं कि भाजपा की सरकार तल्लीनता से लोगों की सेवा तथा काम कर रही है।''ब्रजेश पाठक आए दिन अस्‍पतालों का दौरा कर खामियों को दूर करने का निर्देश देते हैं। सरकारी अस्‍पतालों में संसाधनों की कमी के बारे में उप मुख्‍यमंत्री ने कहा ''आज प्रदेश के सभी अस्‍पतालों में दवाइयां मिल रही हैं। चिकित्‍सक समय पर आ रहे हैं। सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की कार्रवाई चल रही है। 65 मेडिकल कालेज काम कर रहे हैं। शेष की प्रक्रिया चल रही है।''
उप्र में बहुत तेजी के साथ हो रहा है आयुष्‍मान भारत पर काम
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में उप मुख्‍यमंत्री ने कहा ‘‘उप्र में बहुत तेजी के साथ आयुष्‍मान भारत पर काम हो रहा है। अभी हमारे पास लगभग तीन करोड़ 10 लाख कार्डधारक हैं। केवल 22 सितंबर को पूरे देश में ढाई लाख कार्ड बने और उनमें से दो लाख कार्ड उप्र में बने हैं। इस दिशा में हम तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम रोज रिपोर्ट मांगते हैं।''आयुष्‍मान भारत योजना के तहत कार्डधारक के बीमार होने पर उसका पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क किया जाता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article