Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गजब! ठंड से बचने के लिए शख्स ने निकाला अनोखा तरीका, वीडियो देख लोगों ने कहा-नॉर्थ पोल में है क्या?

गजब! ठंड से बचने के लिए शख्स ने निकाला अनोखा तरीका, वीडियो देख लोगों ने कहा-नॉर्थ पोल में है क्या?

10:36 AM Nov 23, 2024 IST | Ritika Jangid

गजब! ठंड से बचने के लिए शख्स ने निकाला अनोखा तरीका, वीडियो देख लोगों ने कहा-नॉर्थ पोल में है क्या?

Viral Video : देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों ने बैड में बंद कंबल को बाहर निकाल लिया है। गर्म कपड़ों को अलमीरा में जगह दे दी है। इसके अलावा कई वीडियो इंटरनेट पर ऐसे भी वायरल होने शुरू हो गए है, जिसमें लोग ठंड से बचने की तरकीब निकाल रहे हैं। कई बार इन वीडियो को देख लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं तो कई लोट-पोट कर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।

कंबल के पहाड़ में छिपा लड़का

ठंड से बचने का ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को कंबल से बड़े अनोखे तरीके से कवर करता है। ये तरीका इतना निराला होता है कि जो भी इस वीडियो को देख रहा है, बस ये सोच रहा होगा कि इसे देखकर तो ठंडी हवा खुद ही भाग जाएगी।

दरअसल, सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी हॉस्टल का लग रहा है। इस 10 सेकेंड की मजेदार क्लिप में एक लड़का डबल डेकर बेड के ऊपर लेटा हुआ देखा जा सकता है। उसने बिस्तर पर कंबल और रजाई का एक पहाड़ बनाया हुआ है। लड़के को देख तो ऐसा लग रहा है कि उसने खुद को ठंड से बचने के लिए पूरे हॉस्टल की रजाई और कंबल इकट्ठा कर लिए हों। लड़के की वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई।

ये वीडियो @terakyalenadena ने एक्स पर पोस्ट किया है।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

Viral Video : वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इसके अलावा लोग इस अनोखे आइडिया को देख अपने रिएक्शन देने से भी नहीं रूक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसको सांस कैसे आ रही होगी। वहीं, अन्य ने चुटकी लेते हुए लिखा कि ये क्या नॉर्थ पोल में गया है? जबकि एक ने लड़के की स्थिति को समझते हुए कहा कि इसके साथ बस चाय की कमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article