For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हैदराबाद में देसी शराब बनी जहर; 1 की मौत, 15 अस्पताल में भर्ती

03:37 PM Jul 09, 2025 IST | Neha Singh
हैदराबाद में देसी शराब बनी जहर  1 की मौत  15 अस्पताल में भर्ती
Desi Liquor

Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में कथित तौर पर मिलावटी ताड़ी (देसी शराब) पीने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है, जो एक दिहाड़ी मजदूर (राजमिस्त्री) था। उसने 7 जुलाई की शाम को एचएमटी हिल्स में ताड़ी पी थी। उसी रात बाद में उसे उल्टी और दस्त होने लगे।

पुलिस ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ने पर सीताराम की पत्नी उसे डुंडीगल के अरुंधति अस्पताल ले गई। बाद में उसे गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना केपीएचबी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। सीताराम की पत्नी ने उसकी मौत के कारणों पर संदेह व्यक्त करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

एक ही दुकान से सभी ने पी थी शराब

उसी दुकान से ताड़ी पीने वाले कम से कम 15 अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी का हैदराबाद के रामदेव अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक आबकारी अधिकारी ने बताया, "कुकटपल्ली की एक दुकान पर ताड़ी पीने के बाद कुल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें इलाज के लिए रामदेव अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि अन्य स्थिर हैं और निगरानी में हैं।"

कार्रवाई के आदेश

इस बीच, तेलंगाना के पूर्व मंत्री और बीआरएस नेता निरंजन रेड्डी ने अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और राज्य सरकार से राज्य भर की दुकानों में बेची जा रही ताड़ी में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र ने भी आपातकालीन वार्ड में प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने राज्य सरकार से राज्य भर की दुकानों में ताड़ी में मिलावट के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की।

Also Read- दिल्ली में सात बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए पांच बने थे किन्नर

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×