टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूस की धमकियों के बावजूद परमाणु अस्त्र के स्तर को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं दिखती : NATO

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, हम हमेशा वही करेंगे जो हमारे सहयोगियों की रक्षा और बचाव के लिए आवश्यक है

07:48 PM Mar 01, 2022 IST | Desk Team

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, हम हमेशा वही करेंगे जो हमारे सहयोगियों की रक्षा और बचाव के लिए आवश्यक है

नाटो प्रमुख ने कहा है कि रूस की धमकियों के बावजूद गठबंधन को अपनी परमाणु अस्त्र चेतावनी के स्तर को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं दिखती। गठबंधन के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ यूरोपीय सुरक्षा पर बातचीत के बाद एसोसिएटेड प्रेस से बात की। वे मध्य पोलैंड के लस्क में एक एअर बेस पर मिले जहाँ नाटो के पोलैंड और अमेरिकी लड़ाकू जेट विमान मौजूद हैं।
नाटो के परमाणु बलों की चेतावनी 
सूत्रों के मुताबिक, स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, हम हमेशा वही करेंगे जो हमारे सहयोगियों की रक्षा और बचाव के लिए आवश्यक है, लेकिन हमें नहीं लगता कि नाटो के परणुमा बलों के चेतावनी स्तर को बदलने की कोई आवश्यकता है।क्रेमलिन ने परमाणु युद्ध की आशंका को बढ़ा दिया है।
परमाणु बल हाई अलर्ट 
 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सप्ताहांत के आदेश के बाद उसके भूमि, वायु और समुद्री परमाणु बल हाई अलर्ट पर हैं। नाटो के पास स्वयं कोई परमाणु अस्त्र नहीं है, लेकिन इसके तीन सदस्यों-अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के पास परमाणु अस्त्रों का भंडार है।
Advertisement
Advertisement
Next Article