चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 Natural Drinks, आज ही अपनी Diet में करें शामिल
Detox Drinks for Summer: गर्मियां आते ही लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि उनके लिए ज्यादा अच्छी और हेल्दी ड्रिंक कौन-कौन सी हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी स्पेशल समर ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपको गर्मी से राहत मिलेगी और आप कूल महसूस करेंगे। डिटॉक्स वाटर आपकी हाइड्रेशन को बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, आप घर पर आसानी से एक बेस्ट ड्रिंक कैसे बना सकते हैं।
Detox Drinks for Summer: गर्मियों में पीने के लिए स्पेशल ड्रिंक्स

1. सौंफ वाला पानी
अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में सौंफ का पानी ऐड करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स और डाइजेस्टिव जैसे अनमोल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से गट हेल्थ भी अच्छी होती है। इसे रातभर पानी में भिगोने के बाद सुबह खाली पेट छानकर पीने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दिला सकती है।
2. छाछ के फायदे
गर्मियों में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए दही से बने छाछ का सेवन करते हैं। दही में प्रोबायोटिक जैसे गुण पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया को हमारे शरीर में बढ़ाते हैं। इसका सेवन करने से पहले इसमें जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर पीने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और हमारा शरीर भी ठंडा रहता है।
3. बेल से बना शरबत
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए बेल का जूस पीना चाहिए इससे हमारे शरीर से गर्मी बाहर निकल जाती है जिससे हमारा शरीर पूरी तरह डिटॉक्स हो जाता है और आंत को अच्छी तरफ साफ रखता है। बेल का शरबत गर्मी में लू से बचाता है और कब्ज या दस्त जैसी समस्या होने से रोकता है।
4. अदरक, हल्दी और नींबू
अदरक हमारे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता हैं और मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है। नींबू प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है, इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके साथ ही हल्दी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। 1 इंच अदरक, एक चुटकी हल्दी और आधा कटा हुआ नींबू । लीटर पानी में 30 मिनट के लिए भोगने के बाद इसे छानकर पी लें।
5. सेब और दालचीनी
दालचीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल ठीक से काम करता है। इसके सेवन से फैट के मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से वजन घटाने और त्वचा की उम्र बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। इसका जूस बनाने के लिए एक सेब को टुकड़ों में काटें और एक दालचीनी को । लीटर पानी में डालें और रात भर फ्रिज में रख दें। फिर सुबह उठकर इसे छानकर पी लें।
Also Read: क्या आपके शरीर में भी है Vitamin K की कमी? इन Superfoods के सेवन से Bones और Heart को बनाएं Strong
Join Channel