Dev Diwali 2025: भारत की इन 4 जगहों पर मनाई जाती है देव दीपावली, जानें इसका महत्व
Dev Diwali 2025: हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतज़ार हर कोई करता है। इस पर्व में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार,जब भगवान श्री राम ने रावण का वध करके उसपर विजय प्राप्त की और अयोध्या लौटे थे, तब पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। तभी इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
वाराणसी की दीपावली से लेकर अयोध्या, जयपुर तक में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत में ऐसे कई शहर जहां दिवाली के कुछ दिन पहले या कुछ दिनों बाद देव दीपावली मनाई जाती है। आइए जानते हैं, ये प्रमुख शहर कौन से हैं।
Dev Diwali Cities: देव दीपावली के प्रमुख शहर

भारत में एक ऐसा शहर है, जहां सभी त्योहार को बड़े ही जश्न और उत्साह के साथ मनाया जाता है। खास करके जब दिवाली आती है, तो यहां ऐसी रौनक देखने को मिलती है, जो दुनिया के किसी कोने में देखने को नहीं मिलेगी। जब इन जगहों पर देव-दीपावली मनाई जाती है, तो दुनिया भर के कोने-कोने से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। भारत के इन जगहों पर देव-दीपावली देखने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। क्योंकि उनके लिए ये पल बहुत ही यादगार होता है। जानिए भारत के इन प्रमुख शहरों के बारे में, जहां देव-दीपावली त्योहार नहीं बल्कि लोगों का अस्तित्व है।
Varanasi: वाराणसी

वाराणसी एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। उत्तर प्रदेश के इस शहर में दिवाली बहुत ही शानदार अंदाज में मनाई जाती है। रोशनी के त्योहार को मनाने के लिए हर साल लाखों लोग यहां आते हैं। गंगा घाट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर का कोना-कोना दीयों से जगमगा उठता है। दिवाली के बाद यहां देव दीपावली भी खूब उत्साह के साथ मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन देवता भी दिवाली मनाने के लिए यहां आते हैं।
Ayodhya: अयोध्या

भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में दिवाली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रामजन्मभूमि मंदिर, कनक भवन और हनुमानगढ़ी से लेकर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। इस नगर का कोना-कोना इस पर्व पर लाखों दीयों से जगमगा उठता है। इस भव्य दीपोत्सव के कारण, अयोध्या हर साल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन जाती है।
Jaipur: जयपुर

जयपुर में दिवाली का त्योहार ऐसा मनाया जाता है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस अवसर पर यहां की सड़कें, बाजार और ऐतिहासिक महलों की सजावट लोगों का मन मोह लेती है। खासतौर से हवा महल को रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जाता है, जिसे देखकर लोगों के लिए अपनी नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है देश वासियों के साथ-साथ कई विदेशी पर्यटक भी हर साल इस अद्भुत नज़ारे का लुत्फ उठाने के लिए यहां आते हैं।
Amritsar: अमृतसर

अमृतसर में दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्सव के साथ मनाया जाता है। इसलिए यहां की देव-दीपावली दुनिया में मशहूर है। आपको बता दें कि यहां दीपावली का त्योहार 'बंदी छोड़ दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। इस मौके पर श्री हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया जाता है। पूरा मंदिर परिसर और उसके चारों ओर स्थित सरोवर लाखों दीयों और रंगीन लाइटों की रोशनी से जगमगा जाता है। इस भव्य, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नजारे को देखने के लिए हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक विशेष रूप से अमृतसर पहुंचते हैं।
Also Read: Diwali 2025 Kab Hai: 20 या 21 अक्टूबर कब है दिवाली, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Join Channel