Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे आगे की रणनीति - महाराष्ट्र बीजेपी चीफ

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे।

02:23 AM Jun 30, 2022 IST | Shera Rajput

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे।
Advertisement
इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
राज्य की भाजपा इकाई ने अपने सभी विधायकों को मुंबई में एकत्रित होने को कहा है।
महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने कहा, ”अगला कदम फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के समय संयम बरतना चाहिए।
फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं पार्टी का रुख कल पक्के तौर पर बताऊंगा।”
सूत्रों ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अगले दौर की बैठक हो सकती है।
Advertisement
Next Article