देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे परिवार पर तंज, कहा- बीएमसी बन गयी थी कुछ लोगों की निजी संपत्ति
देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि बीएमसी कुछ लोगों की ‘निजी संपत्ति’बन गई थी, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने इसे जनता को वापस सौंपने का फैसला किया है।
07:10 PM Dec 10, 2022 IST | Desk Team
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कुछ लोगों की ‘निजी संपत्ति’बन गई थी, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने इसे जनता को वापस सौंपने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि अनियमितता को रोकने के वास्ते शहर में कंक्रीट की सड़कों के निर्माण की निगरानी उपग्रह के जरिये की जाएगी।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गत 25 साल से बीएमसी पर काबिज है।फडणवीस शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में ‘मुंबई सौंदर्यीकरण योजना’ के तहत 500 योजनाओं को शुरू करने के मौके पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन परियोजनाओं को अंधेरी स्थित अंधेरी क्रीडा संकुल से इन परियोजनाओं की शुरुआत की।
शिंदे नीत सरकार को ‘जन हितैषी’ करार देते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘ मौजूदा सरकार न तो नगर निगम को अपनी संपत्ति बनाना चाहती और न ही चाहती कि इससे कोई संपत्ति बनाई जाए।’’फडणवीस ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘मुंबई नगर निगम सार्वजनिक संपत्ति थी, जो कुछ लोगों के हाथ में चली गई थी। उनके लिए यह निजी संपत्ति बन गई थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री (शिंदे) और हमने फैसला किया है कि चूंकि यह जनता की है और इसे जनता के हाथों में होना चाहिए।’’
Advertisement