देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार को मिली ये अहम जिम्मेदारी
Maharashtra New CM : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ही होंगे। आज उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। आज भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस को मुख्यमंत्री चुना गया। इससे पहले कोर कमेटी की बैठक में भी उनके नाम पर सहमति बनी थी। महायुति की बैठक में एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है। दोपहर 3.30 बजे फडणवीस, शिंदे और अजित पवार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल (5 नवंबर) आजाद मैदान में होगा। मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इनके साथ दर्जनों विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
16 दिसंबर से शुरू होगा विधान मंडल का शीतकालीन सत्र
महायुति सरकार के गठन के बाद 16 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच नागपुर में विधान मंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो जाएगा। इस दौरान नवनिर्वाचित सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं BJP से नेता
देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, रवींद्र चव्हाण, अतुल बचाओ, सुधीर मुनगंटीवार, नितेश राणे, गणेश नाइक, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, अतुल भातखलकर, शिवेंद्रराज भोसले, गोपीचंद पडलकर, माधुरी मिसाल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, जयकुमार रावल।
महायुति को मिला है 230 का भारी बहुमत
23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव का परिणाम आया था। महायुति यानी भाजपा, शिवसेना शिंदे, एनसीपी पवार को 230 सीटें हासिल हुई थीं। वैसे, भाजपा से देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय है। महायुति में एक सीएम, दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय किया गया है।