टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शैतान की पूजा है प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस का राज? खबर बाहर आते ही बौखलाई एक्ट्रेस

ऐसी खबरें आग की तरह फैलती नज़र आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस के पीछे कोई शैतानी ताकत है और वो शैतान की पूजा करती हैं।

05:30 PM Nov 24, 2022 IST | Desk Team

ऐसी खबरें आग की तरह फैलती नज़र आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस के पीछे कोई शैतानी ताकत है और वो शैतान की पूजा करती हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकॉन बनी प्रियंका चोपड़ा को लेकर इस वक़्त खबरों का बाज़ार गर्म है। एक्ट्रेस को लेकर इस वक़्त तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं और उनपर कई सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर हर हिंदुस्तानी का दिल धड़काया बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। 
जितनी कामयाबी प्रियंका चोपड़ा को मिली, उतनी शायद ही किसी इंडियन एक्ट्रेस को मिली होगी। ऐसे में ज़्यादातर लोग एक्ट्रेस की सफलता का राज़ जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब ये राज़ बाहर आ गया है लेकिन उसे सुनने के बाद आपको ज़ोरदार झटका लगेगा। दरअसल, ऐसी खबरें आग की तरह फैलती नज़र आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस के पीछे कोई शैतानी ताकत है और वो शैतान की पूजा करती हैं। 
वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुद को लेकर उड़ रही इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि आखिर सच क्या है। आपको बता दें, जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो शैतान की पूजा करती हैं? ये सवाल सुनते ही प्रियंका हंसने लगीं और उन्होंने कहा, ‘ये बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।’ 
इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था और इस जीत की वजह से उन्हें करियर में मदद मिली। अचानक लोग उन्हें जानने लगे और उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। 
प्रियंका बोलीं, ‘उन्होंने मेरे सपने पूरे करने में मेरी पूरी मदद की। इतना ही नहीं मेरे पिता ने अपनी प्रैक्टिस भी छोड़ दी थी। उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया।’
Advertisement
Advertisement
Next Article