For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े भक्त, स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान हुए ठाकुर जी

10:45 AM Aug 07, 2024 IST | Yogita Tyagi
हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े भक्त  स्वर्ण रजत हिंडोले पर विराजमान हुए ठाकुर जी

हरियाली तीज के पावन पर्व पर आज वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में सैकड़ों भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर बांके बिहारी मंदिर के अंदर ठाकुर बांके बिहारी जी को स्वर्ण और रजत के मनमोहक हिंडोले पर विराजमान किया गया। इसके बाद भक्त भगवान कृष्ण और मां राधा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर के अंदर सैकड़ों की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। हरियाली तीज के मौके पर भक्तों की भीड़ पूरे दिन कम होने की उम्मीद नहीं है।

  • हरियाली तीज पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का तांता लगा है
  • ठाकुर बिहारी जी को स्वर्ण-रजत के मनमोहक हिंडोले पर विराजमान किया गया
  • हरियाली तीज के मौके पर भक्तों की भीड़ पूरे दिन कम होने की उम्मीद नहीं है

मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम



साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मथुरा जिला प्रशासन ने त्योहार को देखते हुए नगर में पुख्ता प्रशासनिक तैयारियां की हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें। मंदिर के आसपास और गलियों में सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। इस बार भी प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए हैं। मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर भक्तों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती वृंदावन की संकरी गलियों में भीड़ से होने वाली अफरा-तफरी होती है।

पूजन-अर्चन कर मंदिरों में सजाए जाएंगे हिंडोले



बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के साथ पूरे वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भगवान का पूजन-अर्चन कर हिंडोले सजाए जाएंगे। इस दौरान इन मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। हरियाली तीज भक्तों के लिए श्रद्धा के प्रति भक्ति और आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को बधाईयां देकर खुशियां बांटते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×