W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

होली तक भक्त नहीं कर सकेंगे Premanand महाराज के दर्शन, रोकी गई पदयात्रा

भक्त नहीं कर सकेंगे होली तक प्रेमानंद महाराज के दर्शन

09:03 AM Mar 09, 2025 IST | Neha Singh

भक्त नहीं कर सकेंगे होली तक प्रेमानंद महाराज के दर्शन

होली तक भक्त नहीं कर सकेंगे premanand महाराज के दर्शन  रोकी गई पदयात्रा

संत प्रेमानंद महाराज ने होली और अपने स्वास्थ्य के कारण पदयात्रा रोक दी है, जिससे भक्त होली तक उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे। महाराज ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। वृंदावन में होली के दौरान भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भक्तों में निराशा है, लेकिन वे महाराज जी के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Advertisement

मथुरा स्थित वृंदावन में रहने वाले संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। वे हर रोज रात के दो बजे पदयात्रा पर निकलते हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए भक्त घंटों इंतजार करते हैं। लेकिन अब उन्हें मायूस करने वाली एक खबर आ रही है।  प्रेमानंद महाराज के भक्त होली तक उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने अपनी पदयात्रा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है।

Advertisement

14 मार्च तक रोकी गई पदयात्रा

Advertisement

ये फैसला होली के त्योहार और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऐसे में भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन अब होली तक नहीं कर पाएंगे। प्रेमानंद महाराज 10 मार्च से 14 मार्च तक पदयात्रा नहीं निकालेंगे। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भजन मार्ग अकाउंट पर दी। होली के मौके पर सड़कों पर बहुत ज्यादा भीड़ दिखती है। ऐसे में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

श्रद्धालुओं से की गई ये खास अपील

सूचना में कहा गया है कि, “आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के कारण तथा पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मार्च से 14 मार्च 2025, दोपहर 02:00 बजे तक पूज्य महाराज जी की पदयात्रा नहीं निकाली जाएगी, आप सभी प्रियजनों से निवेदन है कि यदि आप दर्शन के लिए आ रहे हैं तो उपरोक्त दिनों में दर्शन के लिए न आएं।”

प्रेमानंद महाराज के भक्त निराश

मथुरा स्थित वृंदावन में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। होली पर्व के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली मनाने के लिए वृंदावन पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आगामी चार दिनों तक पदयात्रा न निकालने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से प्रेमानंद महाराज के भक्तों में निराशा है। इस फैसले के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। ज्यादातर लोग प्रेमानंद महाराज जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Barsana की लट्ठमार होली में उमड़ा जनसैलाब, राधा-कृष्ण के प्रेम में डूबे श्रद्धालु

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×