टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Uttarakhand: शटल सेवा से Kainchi Dham में पहुंचेंगे भक्त, नई कानून व्यवस्था लागू

भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए कैंची धाम में शटल सेवा

03:09 AM Mar 26, 2025 IST | Himanshu Negi

भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए कैंची धाम में शटल सेवा

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम में बढ़ती भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की गई है। अब भक्तों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचना होगा और वाहनों को पार्किंग में ही छोड़ना होगा। यह व्यवस्था 26 मार्च से लागू होगी और त्योहारों पर विशेष शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल कैंची धाम में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते है। लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ का प्रबंधन करना यातायात पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। बढ़ती भीड़ और गाड़ियों की व्यवस्था के लिए पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल प्रशासन ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद सुचारू व्यवस्था के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। अब जाम को कम करने के लिए कैंची धाम से पहले वाहनों को पार्किंग में ही लगाना होगा और कैंची धाम जाने के लिए शटल सेवा का प्रयोग करना होगा।

Advertisement

शटल सेवा से पहुचेंगे कैंची धाम

कैंची धाम में बढ़ती भीड़ और जाम की व्यवस्था के लिए शटल सेवा लगाई जाएगी। यह सेवा सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और दोपहर 2 बजे तक रहेगी। वहीं त्योहारों पर शटल सेवा 7 बजे से ही शुरू हो जाएगी और रात 8 बजे तक चलेगी। त्योहारों में बढ़ती भीड़ के कारण भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। बता दें कि कैंची धाम में नई कानून व्यवस्था 26 मार्च से लागू जाएगी। नैनीताल पुलिस ने सभी भक्तों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने Rudrapur में 40 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

पार्किंग में लगाए वाहन

कैंची धाम जाने के लिए अब शटल सेवा का प्रयोग करना होगा। वहीं वाहन को इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल में पार्क करना होगा। यह पार्किंग भीमताल की ओर से आने वालें वाहनों के लिए है। वहीं ज्योलिकोट-भवाली मार्ग से आने-जाने वालें वाहनों के लिए भवाली सैनिटोरियम में वाहन पार्क करना होगा। इस नई कानून व्यवस्था से जाम से निजात पाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Next Article