W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महिला हॉकी टीम ने स्पेन से ड्रा खेला

भारतीय महिला हॉकी ने पहला मुकाबला करीबी अंतर से हारने के बाद दूसरे मैच में स्पेन से 1-1 से ड्रा खेला। गुरजीत कौर ने भारत के लिये 43वें मिनट में गोल दागा

12:58 PM Jan 29, 2019 IST | Desk Team

भारतीय महिला हॉकी ने पहला मुकाबला करीबी अंतर से हारने के बाद दूसरे मैच में स्पेन से 1-1 से ड्रा खेला। गुरजीत कौर ने भारत के लिये 43वें मिनट में गोल दागा

महिला हॉकी टीम ने स्पेन से ड्रा खेला

मर्सिया : भारतीय महिला हॉकी ने पहला मुकाबला करीबी अंतर से हारने के बाद दूसरे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में स्पेन से 1-1 से ड्रा खेला। गुरजीत कौर ने भारत के लिये 43वें मिनट में गोल दागा लेकिन मेजबान टीम के लिये छह मिनट बाद मारिया टोस्ट ने बराबरी का गोल कर दिया। पहले मैच में स्पेन ने भारत को 3-2 से हराया था लेकिन इस मैच में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा।

Advertisement

पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में भारत को पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे स्पेन के गोलकीपर ने बचा लिया। हाफटाइम तक दोनों टीमों गोलरहित बराबरी पर थी लेकिन तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही स्पेन को पेनल्टी कार्नर मिला। भारतीय गोलकीपर ने उसे बचा लिया।

Advertisement

इसके बाद भारत ने हमले तेज करते हुए पेनल्टी कार्नर बनाया जिस पर ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने गोल दागा। भारत की बढत ज्यादा देर कायम नहीं रही और स्पेन ने 49वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल के दम पर वापसी की। जहां पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ वहीं दूसरे क्वार्टर में भारत ने पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन स्पेन की गोलकीपर ने इसे बचा लिया। आखिरी क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम तीसरा मैच मंगलवार को खेलेगी।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×