टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तानी गर्ल के डांस स्टेप कॉपी करना धक धक गर्ल को पड़ा भारी, ट्रोलर्स के निशाने पर आई Madhuri Dixit

सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयशा ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही है। माधुरी दीक्षित ने भी इस गाने पर वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

03:27 PM Dec 04, 2022 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयशा ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही है। माधुरी दीक्षित ने भी इस गाने पर वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

धक धक गर्ल माधुरी
दीक्षित ने अपनी अदाकारी और अपने डांस से लाखों करोड़ो लोगों के दिलों को धड़काया
है। माधुरी की खूबसूरती और उनकी हर एक अदाओं पर उनके फैंस उनकी तारीफें करने से
खुद को रोक नहीं पाते है, लेकिन इन दिनों माधुरी दीक्षित का एक ऐसा वीडियो सामने
आया है जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर
बीते कई दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,
जिसमें आयशा
मेरा दिल ये
पुकारे आजा
गाने के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही है। इसके बाद से
तमाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर कई जाने माने लोग भी इस गाने पर डांस करते
अपने वीडियो शोयर कर रहे है। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया
है, जिसके वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

दरअसल, माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर
किया है जिसमें वो ऑफ व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहने अपनी वैनिटी वैन में
मेरा दिल ये पुकारे आजाके रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही है। माधुरी ने
यहां पर पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस स्टेप को कॉपी करने क़ी कोशिश की है, जिसके
लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने पर आ गए है।  

एक यूजर ने कमेंट
करते हुए लिखा
,’आपसे ये उम्मीद
नहीं थी
‘, तो वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘ये देखकर बहुत दुख हो रहा है माधुरी दीक्षित को ये ट्रेंड
फॉलो करना पड़ रहा है।
एक तरफ तो उनके
फैंस उनका सपोर्ट कर रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ माधुरी को ये ट्रेंड फॉलो करने की
वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

बता दें कि इससे
पहले माधुरी दीक्षित को
झलक दिखला जाशो को जज करते हुए देखा
गया, जिसमें उनके हर एक अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया।

Advertisement
Next Article