हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी धामी सरकार
हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान करते हुए कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज का पूरा खर्च उत्तराखंड सरकार उठाएगी।
11:45 AM Dec 30, 2022 IST | Desk Team
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हादसे का शिकार हो गई। शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई है। वहीं हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान करते हुए कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज का पूरा खर्च उत्तराखंड सरकार उठाएगी।
Advertisement
जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाए
कोलकाता में मौजूद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उन्हे आगे के इलाज के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
चार रेलिंग से टकरा गई थी कार
Advertisement
जानकारी के मुताबिक पंत की कार चार रेलिंग से टकरा गई थी। जिसके बाद कार में आग लग गई थी। बड़ी मशकत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पंत को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अब दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Advertisement