UK दिवस पर धामी की पहल- BJP कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ
किया और धामी ने कहा कि राज्य का स्थापना दिवस एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसी शुभ अवसर पर धामी ने राज्य के नगरवासियों को पूर्ण रूप से शुभकनाएं और बधाई दी।
04:35 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया । 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड की स्थापना हुई थी । धामी ने कहा कि राज्य का स्थापना दिवस एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसी शुभ अवसर पर धामी ने राज्य के नगरवासियों को पूर्ण रूप से शुभकनाएं और बधाई दी।
22 साल के संघर्ष को दिखाता है प्रदर्शनी- धामी
मिली जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य के स्थापना दिवस पर धामी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया वह भाजपा पार्टी के कार्यालय में लगी हुई है और राज्य के उन बाइस सालों के संघर्ष औऱ लड़े गए आदोंलन को भी दर्शाता है।

इस प्रदर्शनी में राज्य के शहीदों के लिए राज्य के माता बहनों ने राज्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण रूप से संघर्ष किया था। हालांकि, राज्य की प्राप्ति के बाद किस प्रकार से सरकार ने विकास के लिए काम किया। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ने भी प्रदेश वासियो को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
Advertisement
Advertisement

Join Channel