Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धन कुबेर को पंसद है घर की ये दिशा, धन-धान्य की वृद्धि के लिए घर में रखें ये समान

घर की हर दिशा का अपना अलग महत्व है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। वास्तु के अनुसार घर का इंटीरियर दिशा के अनुसार होना चाहिए।

10:45 AM Feb 27, 2022 IST | Desk Team

घर की हर दिशा का अपना अलग महत्व है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। वास्तु के अनुसार घर का इंटीरियर दिशा के अनुसार होना चाहिए।

घर की हर दिशा का अपना अलग महत्व है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। वास्तु के अनुसार घर का इंटीरियर दिशा के अनुसार होना चाहिए।
Advertisement
वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु अनुसार बना हो तो घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। वहीं अगर घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो मतलब घर की हर चीज की दिशा वास्तु के अनुसार नहीं हो तो घर में बेवजह क्लेश होती है और दरिद्री छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। 
आइए जानते हैं इस दिशा में क्या रखना चाहिए, ताकि धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा बनी रहे। 
घर में आर्थिक संपन्नता बनाए रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाने से लाभ होता है।  
घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए।
उत्तर दिशा में घर की तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी। 
अगर कोई व्यक्ति अपनी नौकरी में तरक्की पाना चाहता है तो उन्हे इस दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगानी चाहिए।
घर की उत्तर दिशा को हमेशा खुला और साफ सुथरा रखें। इस जगह पर कोई भी भारी सामान न रखें। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा का स्थान खाली होने पर घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
Advertisement
Next Article