Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धनश्री के मायके जाने की खबर सुनते ही नाच उठे युजवेंद्र चहल, क्या सच में आ गई दोनों के रिश्ते में दरार

हाल ही में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच अनबन की खबरें खूब छाई रहीं लेकिन जल्द ही दोनों ने सामने आकर क्लियर कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है. वहीं अब धनश्री की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें युजवेंद्र खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं।

05:08 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच अनबन की खबरें खूब छाई रहीं लेकिन जल्द ही दोनों ने सामने आकर क्लियर कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है. वहीं अब धनश्री की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें युजवेंद्र खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं।

कोरियोग्राफर और टिक
टॉक स्टार धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके
चाहने वालों की लंबी कतार है। वहीं बीते कुछ दिनों से धनश्री अपनी निजी जिंदगी को
लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसी खबर आ रही थी कि दोनों की बीच कुछ खास नहीं चल
रहा है और दोनों जल्द ही अलग हो सकते है। वहीं दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर
तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें धनश्री मायके जाने की बात सुनकर क्रिकेटर चहल
नाचते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

धनश्री वर्मा ने
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में
धनश्री अपने पति युजवेंद्र से कहती हुईं नजर आ
रही हैं कि वो एक महीने के लिए मायके जा रही हैं। जैसे ही चहल अपनी वाइफ की ये बात
सुनते हैं उनका चेहरा खिल उठता है और वो अनिल कपूर के स्टाइल में डांस करने लगते
हैं।

धनश्री और चहल के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे
है और इतना ही नहीं दोनों एक बार फिर साथ देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
है। वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे है। कॉमेंट
सेक्शन में कोई वेलकम बैक कह रहा है तो कोई वीडियो की युजवेंद्र को चीयर करता नजर
आ रहा है।

पिछले काफी वक्त से दोनों के अलग होने की खबरें तेजी से फैल रही थी। दरअसल, जब
से धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे से चहल सरनेम हटाया था तभी से उनके
बीच मन-मुटाव की खबरें आने लगी थी। इतना ही नहीं क्रिकेटर चहल ने भी न्यू लाइफ
लोडिंग लिखते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। तब से तो लोगों को यही लगने लगा था कि
चहल और धनश्री के बीच बस ठीक नहीं है और दोनों जल्द अपने रास्ते अलग कर लेंगे। मगर
दोनों के इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि दोनों ने अपने बीच सब कुछ ठीक है।

Advertisement
Next Article