टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की एल्बम पर विवाद, बाबा बागेशवर के लिए अपमानजनक शब्दों का किया इस्तेमाल!

03:25 PM Dec 14, 2025 IST | Amit Kumar
Dhanda Nyoliwala Controversy ( credit S-M )

Dhanda Nyoliwala Controversy: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के न्योलीवाला गांव से ताल्लुक रखने वाले हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला (प्रवीण ढांडा) की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। एल्बम के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग रैपर का समर्थन कर रहे हैं, तो कई लोग उनके गानों को आपत्तिजनक बता रहे हैं।

Advertisement

Dhanda Nyoliwala Controversy: भगवाधारी और बाबा बागेश्वर से जुड़ा विवाद

एल्बम के एक गाने में भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने जैसे दृश्य दिखाए गए हैं। इसके साथ ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया और अपमानजनक शब्द कहे गए। इन्हीं बातों को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया जा रहा है और विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।


Dhanda Nyoliwala Controversy ( credit S-M )

Haryanvi Rapper on Dhirendra Shastri: सोशल मीडिया पर नाराजगी और समर्थन

सोशल मीडिया पर रैपर को लेकर दो तरह की राय सामने आई है। साध्वी देवा ठाकुर ने इस गाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि साधु-संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी बता रहे हैं और ढांडा न्योलीवाला के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।

Dhirendra Krishna Shastri News: गाने के बोल बने विवाद की जड़

गाने की कुछ पंक्तियां, जिनमें कथित तौर पर “फर्जी बाबाओं” और “पर्ची बनाने” जैसे आरोप लगाए गए हैं, विवाद की मुख्य वजह बनी हैं। रैपर का कहना है कि यह गाना समाज की सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश है, जिसमें झूठे संतों, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया गया है।


Dhanda Nyoliwala Controversy ( credit S-M )

एल्बम को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

विवादों के बावजूद एल्बम को भारी संख्या में व्यूज मिल रहे हैं। केवल चार दिनों में ‘वोमिट ऑन पेपर’ को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के डिस्क्रिप्शन में इसे “हकीकत पर आधारित” बताया गया है, जो समाज में छुपे दर्द और गुस्से को दर्शाता है।

ढांडा न्योलीवाला का करियर और पुराने विवाद

ढांडा न्योलीवाला अपने दमदार और बेबाक लिरिक्स के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी उनके कई गाने विवादों में रह चुके हैं। हरियाणा सरकार उनके ‘इल्लीगल’ और ‘रशियन बंदना’ जैसे गानों पर गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने के आरोप में बैन लगा चुकी है। बावजूद इसके, उनके गानों की लोकप्रियता कम नहीं हुई और व्यूज लगातार बढ़ते रहे।


Dhanda Nyoliwala Controversy ( credit S-M )

निजी जीवन और परिवार

प्रवीण ढांडा के माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके छोटे भाई की पढ़ाई हिसार में चल रही है। उनकी पत्नी आशा सहारण ढांडा डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। दोनों फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में घने कोहरे के कारण दो बसों की टक्कर, कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार

 

Advertisement
Next Article