For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

धनतेरस 2023 शुभ मुहूर्त में ही करें पूजा,तभी घर में आएगी बरकत और खुशहाली

11:21 AM Nov 09, 2023 IST
धनतेरस 2023 शुभ मुहूर्त में ही करें पूजा तभी घर में आएगी बरकत और खुशहाली

धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली का पहला दिन होता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी, बर्तन, जमीन-जायजाद की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है।ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस दिन धन,समृद्धि के लिए भी कई तरह के उपाय किए जाते हैं।इसमें धनिया का उपाय बहुत कारगर माना जाता है।माना जाता है कि धनतेरस के दिन धनिया के ये उपाय करने से घर में बरकत आती है।

धनतेरस पर धनिया के उपाय
धनतेरस के दिन साबुत धनिया का उपाय बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन साबुत धनिया खरीद कर लाएं और इसे मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को चढ़ाएं। इसके बाद अपने मन में अपनी मनोकामना मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को बताएं। इसके बाद इस धनिया को घर के किसी स्थान पर मिट्टी में दबा दें। इसमें से थोड़ी सी धनिया बचा लें और इसे लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

 

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

Advertisement
Author Image

Rashi Sharma

View all posts

Advertisement
×