Dhanteras 2025 Daan: धनतेरस पर करें इन 6 चीजों का दान, बरसेगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा
Dhanteras 2025 Daan: धनतेरस का पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है, इसे ‘धनत्रयोदशी’ भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी वजह से इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहें। इसके साथ ही धनतेरस पर खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है, जिससे संपत्ति में वृद्धि होती है। इस दिन सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि दान करने का भी विशेष महत्व है। आइए जानते है कि धनतेरस पर क्या दान करना चाहिए।
Dhanteras 2025 Daan: धनतेरस पर करें इन चीजों का दान
1. कपड़ों का दान
धनतेरस के दिन जरूरतमंदों लोगों को कपड़े दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कपड़े दान करने से भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे दान करने से धन में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
2. दीपक का दान
धनतेरस पर संध्या के समय प्रदोषकाल में घर के बाहर तेल या घी का दीपक जलाकर दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह दीप यमराज को समर्पित होता है, जिससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और घर-परिवार में दीर्घायु का वरदान मिलता है।
3. अनाज का दान
धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को अनाज जैसे-गेहूं, चावल, दाल या आटा दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। इस दान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में भोजन और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।
4. तेल या घी का दान
धनतेरस पर तेल और घी दान करना भी शुभ माना जाता है। ये दान करने से जीवन के संकट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आर्थिक तंगी दूर होती है। इससे मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि प्रसन्न होते है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
5. झाड़ू का दान
धनतेरस पर झाड़ू और खरीदना और दान करना भी शुभ होता है। मंदिर या जरूरतमंदों को आप झाड़ू दान कर सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। यह भी माना जाता है कि झाड़ू दान करने से घर-परिवार में नकारात्मकता दूर होती है और सकारत्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।
6. धातु की वस्तुओं का दान
धनतेरस पर चांदी, तांबा या पीतल की वस्तुओं का दान करना भी फलदायी होता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन 12 संदेशों के जरिए दें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं