W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोहरे के आगोश में समाई धर्मनगरी, विजिबिलिटी कम होने से रेंगते दिखाई दिए वाहन

इस सीजन में पहली बार कोहरा हरिद्वार में देखने को मिला है। देर रात से ही हरिद्वार में कोहर ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे और आज सुबह जब आंख खुली तो घना कोहरा छाया हुआ था। पूरी धर्मनगरी कोहरे के आगोश में घिरी हुई थी।

03:19 PM Dec 22, 2022 IST | Ujjwal Jain

इस सीजन में पहली बार कोहरा हरिद्वार में देखने को मिला है। देर रात से ही हरिद्वार में कोहर ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे और आज सुबह जब आंख खुली तो घना कोहरा छाया हुआ था। पूरी धर्मनगरी कोहरे के आगोश में घिरी हुई थी।

कोहरे के आगोश में समाई धर्मनगरी  विजिबिलिटी कम होने से रेंगते दिखाई दिए वाहन
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): इस सीजन में पहली बार कोहरा हरिद्वार में देखने को मिला है। देर रात से ही हरिद्वार में कोहर ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे और आज सुबह जब आंख खुली तो घना कोहरा छाया हुआ था। पूरी धर्मनगरी कोहरे के आगोश में घिरी हुई थी। यहां तक कि हाईवे पर चलने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। बताते चलें कि मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है और कोहरा लगने से लोगों की परेशानियों बढ़ने की चेतावनी दी गई है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं घना कोहरा छाने से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो गया है, जिसकी तस्वीर बीते सायं से ही साफ हो गई थी। हरिद्वार में कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।
हरिद्वार नगर निगम शहर में अलाव जलाने में फिसड्डी साबित
वहीं ठंड बढ़ने से लोग अपने स्वयं के खर्चे पर लगाए गए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए, क्योंकि नगर निगम हरिद्वार ने अभी तक शहर में लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कहीं भी अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है, जिससे स्थानीय व्यापारियों से लेकर स्थानीय लोगों एवं यहां दूर दराज से आने वाले तीर्थयात्रियों में भी निगम के प्रति खासा रोष देखने को मिल रहा है। 
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम से स्कूूलों को बंद करने की मांग की
कुल मिलाकर ठंड के शुरूआती दिनों में इंसान तो इंसान पशु, पक्षी व जानवर तक ठिठुरते दिखाई ‌दिए। उधर दूसरी ओर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम से राहगीरों सड़कों पर रात गुजारने वालों के लिए चौराहों पर अलाव की व्यवस्था एवं छोटे बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए कुछ समय तक स्कूलों को बंद करने की मांग की।
सेठी ने कहा कि हर वर्ष नगर निगम द्वारा रैन बसेरों एवं चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस बार अभी तक कोई व्यवस्था अलाव की नही की गई है। जबकि ठंड अपने पूरे प्रकोप पर आ चुकी है ठंड की वजह से सड़कों के किनारे रात गुजारने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मौके पर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, मुकेश अग्रवाल सुनील मनांचा, पंकज माटा, एसएन तिवारी, विनोद गिरी, भूदेव शर्मा, मनीष धीमान, राजेश शर्मा अनिल कुमार, धर्मपाल प्रजापति रोहित भसीन राजू कुमार, गणेश शर्मा, गौरव गौतम, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×