टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नहीं रहे धर्मेंद्र! 89 की उम्र में 'ही-मैन' का निधन, सांस की ये गंभीर बीमारी बनी मौत की वजह!

05:23 PM Nov 24, 2025 IST | Khushi Srivastava
Dharmendra Death Reason
Dharmendra Death Reason: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ी पड़ी है। दरअसल, ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र की ट्रीटमेंट चल रही थी।
इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
Dharmendra Death Reason (Photo: Social Media)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का देहांत बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं के चलते हुआ। हालांकि डॉक्टरों की तरफ़ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Dharmendra Death Reason: इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे धर्मेंद्र

पिछले कुछ समय से धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत और उम्र बढ़ने से होने वाली अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सांस से जुड़ी यह परेशानी, जिसे डिस्पेनिया कहा जाता है, बढ़ने पर उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखना पड़ा था।

Dharmendra Cause of Death: क्या है डिस्पेनिया?

Dharmendra Passes Away (Photo: Freepik)

सांस लेने में कठिनाई को डिस्पेनिया कहा जाता है। यह स्वयं कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई आंतरिक बीमारियों का संकेत हो सकता है। अस्थमा, निमोनिया, दिल की कमजोरी या एनीमिया जैसी स्थितियों के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Advertisement

सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी कुछ समय के लिए भी हो सकती है और लंबे समय तक भी बनी रह सकती है। कई बार इसके कारण विविध होने के चलते इसकी पहचान और इलाज चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। खासतौर पर बुजुर्गों में यह परेशानी अधिक देखी जाती है।

Dharmendra Death Reason: क्यों होती है ये दिक्कत?

सांस लेने में परेशानी कई वजहों से हो सकती है। ऊंचाई में बदलाव, मौसम में अचानक परिवर्तन या तापमान के उतार-चढ़ाव से भी कई लोगों को ऐसी दिक्कत हो जाती है। कई मामलों में यह समस्या गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से भी जुड़ी होती है।

अस्थमा, तनाव, हृदय रोग, सांस लेने की नली में रुकावट, एलर्जी, एनीमिया या आयरन की कमी जैसी स्थितियों से भी डिस्पेनिया हो सकता है। इसके अलावा हार्ट फेलियर, लो या हाई ब्लड प्रेशर, तथा पल्मोनरी एम्बोलिज़्म भी इसके कारण हो सकते हैं।

Dyspnea Symptoms: डिस्पेनिया के लक्षण

Dharmendra Death Reason (Photo: Freepik)

सांस लेने में कठिनाई के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं, जिनकी समय रहते पहचान ज़रूरी मानी जाती है, जैसे-

डिस्पेनिया से बचाव

यह भी पढ़ें- एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर, Bollywood के ‘ही-मैन’ Dharmendra की 6 Classic Super hit Movies

Advertisement
Next Article