Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धोनी और हार्दिक पंड्या के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती नज़र आई जीवा, देखें तस्वीरें

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है।

06:49 AM Sep 12, 2019 IST | Desk Team

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है।

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है। धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए बोर्ड को अपनी अनुपलब्‍धता बताई थी वही अब उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर भी ऐसा ही किया है। क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने काम पूरे कर रहे हैं। 
Advertisement
धोनी इससे पहले कश्मीर में आर्मी के साथ 15 दिन की ट्रेनिंग पर गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने एक एड शूट किया जिसमें वह नेता बनते दिखाई दिए। एक बार फिर से धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में वह बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं और फैन्स को उनकी यह तस्वीरें पसंद आ रही हैं। धोनी के साथ इन तस्वीरों में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। 

इन तस्वीरों में जीवा के साथ स्वीमिंग पूल में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जीवा इन तस्वीरों में बेेेबी शार्क बनी हुई है। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये सभी तस्वीरें पोस्ट की हैं। जीवा ने इस दौरान करलफुल ही ड्रेस पहनी और पापा धोनी के साथ मस्ती करती आई नजर। सोशल मीडिया पर धोनी और जीवा की इस मस्ती को फैन्स को पसंद कर रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी  जीवा के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। 
धोनी खेल सकते हैं टी20 विश्व कप तक
आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी हिस्सा थे। विश्व कप खेलने के बाद अब तक धोनी ने भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। विश्व कप 2019 के बाद  से ही धोनी के भविष्य को लेकर कई सारी अटकलें सामने आ रही थीं। 
लेकिन धोनी ने अब तक अपने भविष्य को लेकर कोई भी बात नहीं कही है। ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2020 खेला जाना है ऐसा माना जा रहा है कि धोनी तब तक भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। 
15 सितंबर को खेला जाएगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि पहले ऐसा कहा जा रहा था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम में धोनी वापसी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने बोर्ड को अपनी अनउपलिब्‍धता बता दी। 
धोनी के साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ना खेलने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बताया था कि उन्होंने ही इस सीरीज में ना खेलना जताया था। वेस्टइंडीज दौरे पर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया था जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है। 15 सितंबर से धर्मशाला में टी20 सीरीज का पहला मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। 
Advertisement
Next Article