Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धोनी ने जीवा, साक्षी और साथी खिलाड़ियों के साथ इस तरह मनाया 38 वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

07:35 AM Jul 07, 2019 IST | Desk Team
बीते शनिवार को आईसीसी विश्व कप 2019 का 45वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच में खेला गया और इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। अब मंगलवार को भारतीय टीम और न्यूूजीलैंड के बीच में पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा और जो जीता का वह फाइनल में पहुंच जाएगा। 
Advertisement
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने अपना जन्मदिन अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ मनाया है। धोनी की बर्थडे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

साक्षी और जीवा के अलावा धोनी ने अपना जन्मदिन ऋषभ पंत, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के साथ मनाया है। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और कैप्‍शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे माही भाई आपके साथ बिताए हुए हर दिन से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। शुक्रिया मेरा रोल मॉडल बनने के लिए। 

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी धोनी के साथ तस्‍वी शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे माही भाई। एक भाई, एक दोस्त और एक मेंटॉर के तौर पर हमेशा साथ देने के लिए आपका शुक्रिया, आपको आगे की जीवन के लिए शुभकामनाएं। 

मैच के बाद मीडिया से बात करने आए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से जब धोनी के जन्मदिन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, क्या बोलूं, हैप्पी बर्थडे यही तो बोला जाता है। अभी पता नहीं हम मैनचेस्टर जाएंगे या बर्मिंघम, तो बीच में उस ड्राइव में केक काटिंग होगी, फोटो वोटो हम आपको देंगे। 

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों पर आईसीसी ने भी एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। 

इस वीडियो के साथ आईसीसी ने कैप्‍शन में लिखा, एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट के चेहरे को बदल दिया। ऐसा नाम जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत है। ऐसा नाम जो विवादों से परे रहा है, महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ नाम नहीं है। 
Advertisement
Next Article