Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धोनी ने पूरा किया अर्धशतकों का शतक

NULL

08:09 PM Sep 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

चेन्नई : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में यहां 79 रन की पारी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया। धोनी क्रिकेट के इतिहास में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले 13वें क्रिकेटर हैं। धोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (164), राहुल द्रविड़ (146) और सौरव गांगुली (107) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

धोनी का 302वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में यह 66वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 90 टेस्ट में 33 और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक अर्धशतक जड़ा है। धोनी के नाम पर 9737 रन दर्ज हैं और उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में 10000 रन पूरे करने के लिए 263 रन और बनाने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement
Next Article