Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इन हसीनाओं संग जुड़ा था एमएस धोनी का नाम, किंग खान की एक हीरोइन भी लिस्ट शामिल

महेंद्र सिंह धोनी आज साक्षी के साथ हैपी मैरिड लाइफ जी रहे है, लेकिन शादी से पहले उनका नाम बॉलिवुड की 4 एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया। इनमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। हालांकि एमएस धोनी ने कभी भी किसी भी अफेयर पर खुलकर कुछ नहीं बोला।

03:27 PM Jul 07, 2022 IST | Desk Team

महेंद्र सिंह धोनी आज साक्षी के साथ हैपी मैरिड लाइफ जी रहे है, लेकिन शादी से पहले उनका नाम बॉलिवुड की 4 एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया। इनमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। हालांकि एमएस धोनी ने कभी भी किसी भी अफेयर पर खुलकर कुछ नहीं बोला।

क्रिकेट की दुनिया
में एम एस धोनी वो नाम है जिसके बिना भारतीय क्रिकेट का इतिहास अधूरा है। महेंद्र
सिंह धोनी ने इंडियन क्रिकेट का कद दुनियाभर में ऊंचा किया है। धोनी जब भी मैदान
में होते है तो विपक्षी टीम की सांसे थम जाती है। क्रिकेट मैदान में हर माहौल में
धोनी कूल दिखाई देते है और इसी वजह से उन्हें इंडियन क्रिकेट का अब तक का सबसे कूल
कैप्टन भी कहा जाता है।

Advertisement

हालांकि अपने खेल के अलावा धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर
भी सुर्खियों में छाए रहते थे।
भले ही आज धोनी अपनी
वाइफ साक्षी रावत के साथ अपनी खुशहाल जिदंगी बिता रहे है दोनों की एक बेटी जीवा भी है। मगर साक्षी से शादी से पहले
 धोनी का नाम बॉलीवुड की इन 4 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। आइए जानें उन 4 हसीनाओं के बारे में।

दीपिका पादुकोण

एम एस धोनी का नाम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ सबसे ज्यादा जोड़ा गया। मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक
एमएस धोनी, दीपिका पादुकोण के पीछे
पागल थे। दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्म
ओम शांति ओमसे बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसी साल एमएस धोनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा
किया था कि उन्हें दीपिका पर क्रश है। इतना ही नहीं दीपिका टी-20 के
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी को चियर करते हुए भी
नजर आई थीं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कुछ नहीं हुआ।

असिन

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म गजनी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली
एक्ट्रेस असिन का नाम भी कैप्टन कूल के साथ अफेयर की चर्चे जोरों पर रहे थे। इन
दोनों के बीच रिलेशन की खबरें उस दौरान तेज हुई जब वो एक क्लोदिंग ब्रांड के
एंबेसेडर थे। इसके बाद साल 2010 में भी धोनी को असिन के घर जाते हुए स्पॉट किया
गया था।

प्रीति सिमोस

इस लिस्ट में एक नाम कपिल शर्मा के फेमस शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की लेखक और
निर्माता प्रीति सिमोस के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि प्रीति का नाम ज्यादा
मशहूर नहीं था लेकिन उनके और धोनी के अफेयर की खबरें मायानगरी में बहुत फैली थी।
खबरें थी कि धोनी चोरी-चुपके प्रीति को डेट कर रहे थे।

राय लक्ष्मी

एक वक्त अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल राय
लक्ष्मी का नाम भी एम एस धोनी के साथ जोड़ा गया था। कई बार दोनों को एक साथ पार्टी
में भी स्पॉट किया गया था। धोनी से लक्ष्मी की मुलाकात साल 2008 में आईपीएल के
दौरान हुई थी। उस दौरान राय लक्ष्मी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एम्बेसडर
बनी थीं। हालांकि धोनी ने कभी राय लक्ष्मी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं
कहा। लेकिन राय लक्ष्मी ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी
गलती बताया था।

 

Advertisement
Next Article