Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL2022: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, जानिए क्या थे बतौर कप्तान उनके आखरी शब्द

आईपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया है।

11:07 AM Mar 25, 2022 IST | Desk Team

आईपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया है।

आईपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया है। धोनी की जगह अब रविंद्र जडेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। धोनी के इस फैसले के साथ ही आईपीएल में बतौर कप्तान उनका कार्यकाल खत्म हुए। 2008 में CSK से जुड़े धोनी ने चेन्नई को 4 खिताब जिताए हैं।
Advertisement
आपको बता दें CSK ने 2021 यानि पिछले साल ही धोनी की कप्तानी में अपना आखिरी खिताब जीता था और वो आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है। अब धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद उनका 2021 फाइनल का एक इंटरव्यू क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो केकेआर के खिलाफ फाइनल मैच के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन का है। 

वीडियो में हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा, ‘आपने जो इतने सालों से टीम के लिए शानदार काम किया उसके लिए शुक्रिया। आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं। धोनी ने हर्षा को हंसते हुए इसके जवाब में कहा, ‘लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।’ यह सीएसके के बतौर कप्तान धोनी के कुछ आखिरी शब्द थे। धोनी के इस बयान के बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थी कि वह आईपीएल 2022 का सीजन खेलेंगे, मगर किसी को यह नहीं पता था कि वह बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी खेलेंगे।
Advertisement
Next Article