टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

धोनी ने अपने 280 वें मैच में बनाया सर्वश्रेष्ठ T-20 स्कोर

NULL

07:54 PM Apr 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आंकड़ बड़ हैरानी वाला हो सकता है कि उन्होंने टी-20 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अपने 280 वें मैच में जाकर बनाया। धोनी ने कल मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल 11 के मुकाबले में 44 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली जो आईपीएल में ही नहीं बल्कि टी-20 मैचों में भी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चार रन की हार से नहीं बचा सके। धोनी ने 280 टी-20 मैचों में 37.16 के औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 5686 रन बनाये हैं जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इन मैचों में 397 चौके और 242 छक्के लगाए हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article