टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

टी20 विश्व कप में धोनी की हो सकती है वापसी

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को पता है कि उनका शरीर ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठोरता का सामना कर पाएगा या नहीं।

09:50 AM Dec 16, 2019 IST | Desk Team

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को पता है कि उनका शरीर ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठोरता का सामना कर पाएगा या नहीं।

नई दिल्ली : भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को पता है कि उनका शरीर ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठोरता का सामना कर पाएगा या नहीं। उन्होंने साथ ही कहा कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए लोकेश राहुल ‘विकेटकीपिंग के लिए गंभीर विकल्प’ हैं और ऋषभ पंत को ‘धैर्य रखने’ की जरूरत है। 
Advertisement
पंत पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं जबकि धोनी के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर संशय बरकरार है और ऐसे में शास्त्री ने आस्ट्रेलिया में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए राहुल को दोहरी भूमिका देने की संभावना से इनकार नहीं किया। शास्त्री ने एक कार्यक्रम ‘इस्पिरेशन’ पर कहा कि यह समझदारी भरा है (धोनी का ब्रेक लेना)। मुझे उस समय का इंतजार है जब वह दोबारा खेलना शुरू करेगा (आईपीएल के आसपास)। 
मुझे नहीं लगता कि वह वनडे क्रिकेट में खेलने को लेकर अधिक उत्सुक है। वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। टी20 विकल्प है। यह प्रारूप पूरी तरह से उसके अनुकूल है। लेकिन क्या उसका शरीर कड़ी चुनौतियों का सामना करना पाएगा, इसका जवाब वही दे सकता है। शास्त्री का हालांकि मानना है कि राहुल विकल्प के रूप में उभर सकता है क्योंकि वह आईपीएल के अलावा सीमित ओवरों के घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग करते हैं। 
यह पूछने पर कि क्या राहुल विकल्प होगा, शास्त्री ने कहा कि बेशक वह विकल्प होगा। आपको देखना होगा कि आपका मजबूत पक्ष क्या है। कल मध्यक्रम में ऐसे कुछ खिलाड़ी हो सकते हैं जो आईपीएल में अविश्वसनीय पारियां खेलें। इसके अलावा अगर आपके पास कोई ऐसा खिलाड़ी है जो कई काम कर सकता है, जिसे शीर्ष क्रम में उतारा जा सकता है क्योंकि उसके बाद उम्दा बल्लेबाज हैं जो बेहद अच्छा कर रहे हैं तो फिर क्यों नहीं।
Advertisement
Next Article