Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL2022: धोनी ने आखरी ओवर में खोला मुंबई का धागा, चेन्नई को दिलाई धमाकेदार जीत

जी हाँ, कल मुंबई के खिलाफ धोनी ने आखरी ओवर में चेन्नई को रोमाँचक जीत दिला कर तमाम क्रिकेट फैंस का दिन बना दिया।

11:21 AM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

जी हाँ, कल मुंबई के खिलाफ धोनी ने आखरी ओवर में चेन्नई को रोमाँचक जीत दिला कर तमाम क्रिकेट फैंस का दिन बना दिया।

कल रात मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में IPL का EL clasico कहा जाने वाला मुकाबला यानि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में फैंस को वो दिखा जिसकी उम्मीद तो फैंस हर मुकाबले में करते हैं लेकिन वो आज कल हकीकत कम ही होता है। जी हाँ, कल मुंबई के खिलाफ धोनी ने आखरी ओवर में चेन्नई को रोमाँचक जीत दिला कर तमाम क्रिकेट फैंस का दिन बना दिया। 
Advertisement
चेन्नई को आखरी ओवर में 17 रन बनाने थे मगर जब धोनी स्ट्राइक पर आए तब टीम को 4 बॉल में 16 रन बनाने थे।  धोनी स्ट्राइक पर थे तो सभी को जीत की ही उम्मीद थी लेकिन धोनी की उम्र और पिछले कुछ समय की फॉर्म याद कर दिल में सवाल भी खड़े हो रहे थे। लेकिन जब धोनी ने ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का जड़ा तो सबकी आशंकाओं पर फुल स्टॉप लग गया। धोनी ने पहले छक्का फिर चौका फिर एक डबल और आखरी बॉल में चौका लगा कर मुंबई की इस सीजन पहली जीत की उम्मीदों को धूल कर दिया।  
धोनी के बल्ले से इस मैच में 215 की स्ट्राइक रेट से 13 बॉल में 28 रन निकले इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक शानदार छक्का लगाया। धोनी की ऐसी बल्लेबाज़ी देख चेन्नई ही क्या मुंबई के फैंस भी झूम उठे। हालाँकि मुंबई की टीम को ये हार काफी भारी पड़ने वाली है। उनकी 7 मैचों में ये लगातार सातवीं हार है और प्लेऑफ में जाने के लिए उन्हें अब लगातार मैच जीतने होंगे जो मुंबई के लिए इस स्थिति से काफी मुश्किल होने वाला है। 
Advertisement
Next Article