धोनी ने लोगों के साथ गाया 'मैं पल दो पल का शायर हूं', वायरल हो रहा वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे हैं। हालांकि धोनी क्रिकेट मैदान से जरूर दूर हैं
07:23 AM Dec 11, 2019 IST | Desk Team
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे हैं। हालांकि धोनी क्रिकेट मैदान से जरूर दूर हैं लेकिन सुर्खियों में वह आए दिन किसी न किसी वजह से आ जाते हैं।
Advertisement
इंटरनेशनल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच भारत की तरफ से आखिरी मैच खेला था। उस समय ऐसी खबरें आ रही थीं कि क्रिकेट से अब धोनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मे बीते रविवार 8 दिसंबर को टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया जिसमें भारत की करारी हार के बाद क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर से धोनी की टीम में कमी खली।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में भी युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे एक बार फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया। मैच के दौरान पंत से कैच छूट गया था जिसके बाद लोगों ने धोनी के नारे स्टेडियम में लगाने शुरु कर दिए।
हालांकि धोनी के मैदान में वापसी करने पर कुछ भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। धोनी पर कोच रवि शास्त्री, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और कप्तान कोहली से जब भी सवाल किया गया है वह इनसे बचते दिखाई दिए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन की फिल्म कभी-कभी का गाना धोनी इस वीडियो में गाते नजर आ रहे हैं।
साल 1975 में आई फिल्म कभी-कभी का लोकप्रिय गाना मैं पल दो पल का शायर हूं….. धोनी ने एक कार्यक्रम में गाया है। धोनी के भविष्य को लेकर एक सूत्र ने कहा था कि आईपीएल 2020 के बाद वह इस पर फैसला ले सकते हैं। धोनी विश्व कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम के साथ शामिल नहीं हुए थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश टीमें भारत दौरे पर आईं थीं तब भी वह टीम के साथ नहीं जुड़े थे।
Advertisement