Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धोनी क लिए अफ्रीका वनडे सीरीज रहेगी खास, मौका है ये 4 बड़े रिकार्ड्स बनाने का

NULL

08:13 PM Jan 31, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 फरवरी से डरबन में शुरू होने वाली छह वनडे मैचों की सीरीज के दौरान 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे धोनी के पास अब बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में ये चार रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

 

महेंद्र सिंह धोनी अपने वनडे क्रिकेट करियर में 10 हजार का आकंड़ छूने से महज 102 रन दूर हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले छह मैचों की एकदिवसीय सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

 36 साल के धोनी ने भारत के लिए अब तक 312 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 268 पारियों में 67 अर्धशतक और 10 शतकों की मदद से 9898 रन बनाए हैं।

धोनी अगर वनडे सीरीज में अपने 10000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले विश्व के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज होंगे। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) ने ही भारत की ओर से 10000 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

विकेटकीपर धोनी विकेट के पीछे 400 शिकार करने से दो शिकार दूर हैं। उन्हें अपना 400 शिकार पूरा करने के लिए केवल दो कैच या स्टंपिंग की जरूरत है। धोनी ने अब तक 293 कैच और रिकार्ड 105 स्टंपिंग सहित कुल 398 शिकार किये हैं। धोनी से आगे दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424), श्रीलंका के कुमार संगकारा (472) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) हैं।

इसके अलावा धोनी के पास 300 कैच पकड़ने का भी मौका रहेगा। उन्होंने विकेट के पीछे अब तक 393 कैच लपके हैं। धोनी अगर सात कैच और पकड़ लेते हैं तो ऐसा करने वाले विश्व के चौथे विकेटकीपर होंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article