टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

धोनी कभी भी खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे : शास्त्री

शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल के बाद उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

09:35 AM Dec 11, 2019 IST | Desk Team

शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल के बाद उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

नई दिल्ली : भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर महेन्द्र सिंह धोनी को लगता है कि वह अगले साल टी20 विश्व कप खेलने की दौड़ में है तो इस पर ‘किसी को सवाल नहीं उठाना’ चाहिए क्योंकि यह पूर्व कप्तान कभी ‘खुद को टीम पर नहीं थोपेगा’। शास्त्री से जब धोनी के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह (धोनी) महान खिलाड़ी है। 
Advertisement
उन्हें जानने के कारण मुझे पता है कि वह खुद को कभी भारतीय टीम पर नहीं थोपेंगे। वह ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन वह आईपीएल खेलने जा रहे हैं। इंग्लैंड में खेले गये क्रिकेट विश्व कप के बाद से धोनी ब्रेक पर हैं। शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल के बाद उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। 
धोनी ने लंबे समय तक अपनी भविष्य की योजनाओं पर चुप्पी बनाए रखने के बाद, हाल ही में कहा था, जनवरी तक कुछ भी मत पूछो। पिछले महीने धोनी को झारखंड की अंडर-23 टीम के साथ रांची में अभ्यास करते देखा गया था जिसके बाद उनकी वापसी के कयास लगाये जा रहे हैं। 
Advertisement
Next Article