For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सर्दियों में डायबिटीज और BP मरीज रखें अपना खास ख्याल, इन 3 सफेद चीजों से रखें दूरी

04:35 AM Nov 04, 2024 IST | Aastha Paswan
सर्दियों में डायबिटीज और bp मरीज रखें अपना खास ख्याल  इन 3 सफेद चीजों से रखें दूरी

Health Tips: डायबिटीज के दौरान खाने पीने की चीजों को लेकर खासा परहेज करना पड़ता है। बदलते मौसम और सर्दी के आगमन में डायबिटीज के मरीज के लिए यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि वह क्या खाएं और क्या नहीं। अगर आप इस स्थिति में हैं तो चलिए जानते हैं सर्दियों में क्या है आपके लिए सही।

सर्दियों में ऐसे रखें अपना खआस ख्याल

मौसम में बदलाव के साथ शाम और सुबह के वक्त तापमान में गिरावट देखी जा रही है। खासकर इस मौसम में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। चिकित्सक के अनुसार सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाता है। इस मौसम में डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के आशंका बढ़ जाती है। सर्दियों में डायबिटीज और बीपी के मरीज को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर गैर संचारी रोग की श्रेणी में आते हैं जो सीधे तौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। लेकिन, अनुवांशिक कारणों से यह परिवार के दूसरे सदस्यों में फैल सकता है। ब्लड प्रेशर वाले लोगों को सफेद नमक, सफेद मैदा, सफेद चीनी खाने से परहेज करना चाहिए। सफेद नमक की जगह लोग सेंधा नमक, काला नमक, मैदा की जगह आटा, चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

आंवला और गाजर ब्लड शुगर लेवल करेगा नियंत्रित

ठंड में हार्ट की ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं। जिससे ब्लड का फ्लो कम हो जाता है। इस मौसम में लोगों को शरीर को अंदरूनी गर्माहट देने वाले भोजन को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। ठंड से बचाने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। ठंड के मौसम में गाजर एक बेहद पसंदीदा खाद्य पदार्थ है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। गाजर में एक विशेष प्रकार का फाइबर पाया जाता है जो खून में शुगर के प्रवाह को नियंत्रित करता रहता है। यह पाचन क्रिया को धीमा कर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। आंवला जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करता है। इसके अलावा, यह विटामिन सी से भरपूर होता है। जिसमें एंटीऑक्सिडेंट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं, ये दोनों डायबिटीज मरीजों के लिए लाभदायक होते हैं। इसका सेवन मुरब्बा, अचार, कैंडी, चटनी या जूस के रूप में किया जा सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×