For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bigg Boss कंटेस्टेंट रहे Ajaz Khan क्या बदलना चाहते थे Pavitra Punia का धर्म? जानिए पूरा सच

10:14 AM Dec 17, 2024 IST | Priya Mishra
bigg boss कंटेस्टेंट रहे ajaz khan क्या बदलना चाहते थे pavitra punia का धर्म  जानिए पूरा सच

बिग बॉस सीजन 14 में अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आए पवित्रा पुनिया और एजाज खान काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं।

दोनों की सगाई हो गई थी लेकिन एक-दूसरे को चार साल डेट करने के बाद कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया था।

अब हाल ही में पवित्रा पुनिया का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एजाज खान के साथ अपने रिश्ते पर बात की है और अलग होने की वजह का खुलासा भी किया है।

एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से ब्रेकअप होने के बाद अब अपने रिलेशनशिप के टूटने की वजह बताई है। उन्होंने टेली मसाला के साथ बातचीत के दौरान बताया कैसे वो बुरे नोट पर दोनों अलग हुए थे।

पवित्रा पुनिया ने इसी साल की शुरुआत में एजाज खान से अलग होने का फैसला किया था। उनके ब्रेकअप की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए थे।

अब महीनों बाद पवित्रा ने अपने ब्रेकअप को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन पर धर्म बदलने का प्रेशर था।

पवित्रा पुनिया ने टेली मसाला को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि एजाज खान से उनके विचार नहीं मिल पा रहे थे इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि एजाज उन्हें दबाने की कोशिश करते थे इसलिए वो उनके साथ नहीं रह पाईं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने एजाज को रिश्ते की शुरुआत में ही बोल दिया था कि मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी, क्योंकि जो इंसान अपने धर्म के लिए वफादार नहीं हुआ तो वो आपके साथ कैसे रह सकता है?

पवित्रा ने आगे कहा कि अगर मुसलमान लड़की भी अगर हिंदू घर में आती है तो उसका भी कोई हक नहीं बनता धर्म बदलने का और अगर एक हिंदू लड़की मुसलमान के घर गई है तो उसका भी कोई हक नहीं बनता धर्म बदलने का।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एजाज खान के साथ 4 साल के रिश्ते में डेढ़ साल बड़ी ही मुश्किल से बिताए। उन्होंने कहा मैंने अपनी जिंदगी में कभी रिग्रेट नहीं किया, लेकिन एक बात हमेशा याद रहेगी।

पवित्रा ने आगे कहा जब मैं रिलेशनशिप में थी तो मैंने अपने पिता का ट्रीटमेंट इग्नोर किया। जब उन्हें मेरी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब मैं उनके पास नहीं जा पाई या शायद मुझे उनके पास जाने नहीं दिया गया।

उन्होंने ये भी बताया था कि एजाज खान के साथ ब्रेकअप के बाद उन्हें काम भी मिलने बंद हो गए थे। लोगों ने उन्हें पार्टी में बुलाना भी बंद कर दिया था। काम ना मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ी थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×