For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप?, एक्ट्रेस ने उदास होकर खुद को किया घर में कैद ?

बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए एक शॉकिंग न्यूज़ है। इन दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए एक ट्रीट होती है। लेकिन अब खबर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

07:26 PM Jan 12, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए एक शॉकिंग न्यूज़ है। इन दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए एक ट्रीट होती है। लेकिन अब खबर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप   एक्ट्रेस ने उदास होकर खुद को किया घर में कैद
बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए एक शॉकिंग न्यूज़ है। इन दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए एक ट्रीट होती है। ये दोनों अक्सर खुलेआम एक दूसरे का हाथ थामे नज़र आते है। मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला भी ज्यादा है, लेकिन बावजूद इसके अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच काफी प्यार देखने को मिलता है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, लेकिन अब खबर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
Advertisement
Advertisement
खबर है कि बॉलीवुड के इस कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ समय से एक-दूसरे से नहीं मिल रहे हैं। यहां तक कि मलाइका अरोड़ा बीते छह दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं और अर्जुन कपूर भी उनके घर नहीं गए हैं। जिसके चलते ऐसी अफवाह है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। वहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के करीबी सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि छह दिन से ज्यादा हो गए हैं, मलाइका अरोड़ा अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई है। कहा जाता है कि वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं।
सूत्रों के अनुसार अर्जुन कपूर को अभी तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद अर्जुन कपूर डिनर के बाद उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ हर फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार उनके साथ नजर नहीं आईं। अर्जुन हमेशा से अगर वह पास में होते हैं तो मलाइका अरोड़ा के घर जाते हैं, लेकिन जिस दिन वह बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए, वह मलाइका के घर नहीं गए बल्कि घर वापस आ गए।’
आमतौर पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डिनर डेट या कॉफी डेट जाते रहते हैं, लेकिन कुछ समय से दोनों साथ स्पॉट नहीं हुए हैं। ऐसे में अफवाह है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि खबरे है कि न्यू इयर तक इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक था। दोनों ने सबके सामने कुबूल किया था कि दोनों एक दूसरे को मिस कर रहे है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×