क्या मलाइका अरोड़ा ने दी अर्जुन कपूर संग अपनी शादी की हिंट?, बोली हम अपने भविष्य को एक साथ देखते है
बी- टाउन के सबसे चर्चित कपल की बात करे तो वो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा है। इन दोनों के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
02:35 PM May 05, 2022 IST | Desk Team
बी- टाउन के सबसे चर्चित कपल की बात करे तो वो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा है। इन दोनों के रिश्ते की खबर जबसे बाहर आई है हर कोई इन्ही की बात करता रहता है। कभी इनके रोमांस के चर्चे होते है तो कभी इनके ऐज गैप को लेकर बाते होती है। लेकिन इनकी बॉन्डिंग हमेशा ही मज़बूत बनी रही है। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement
इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और अर्जुन कपूर को लेकर ढेर सारी बातें कीं।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘सबसे जरूरी बात यह है कि अगर हम जानते हैं कि हम एक साथ भविष्य चाहते हैं। अगर आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं और कह रहे हैं, ‘ओह, मुझे नहीं पता’… यह वह जगह नहीं है जहां मैं अपने रिश्ते में खड़ी हूं। यह मेरे लिए खास और जरूरी है।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हम अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम उसके अगले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हम एक ही लेवल पर हैं। एक-दूसरे की सोच और आइडिया के साथ। हम सच में एक दूसरे को चाहते हैं। हम एक मैच्योर स्टेज में हैं जहां अभी और चीजों की जगह है, लेकिन हम अपने भविष्य को एक साथ देखते और यह देखना पसंद करेंगे कि हम इसे यहां से कहां ले जा सकते हैं।’
मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर बहुत सीरियस भी हैं। आपको अपने रिश्ते में पॉजिटिव और सुरक्षित महसूस करना होगा। मैं बहुत खुश और पॉजिटिव हूं। अर्जुन मुझे कॉन्फिडेंस और स्योरिटी देता है। हां, मुझे नहीं लगता कि हमें एक साथ सभी कार्ड खोलने चाहिए। हम अभी भी अपनी जिंदगी और रोमांस को हर दिन एक साथ प्यार करते हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह मेरा लिए बिल्कुल सही हैं।’
Advertisement