Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या आप भी पीते हैं खाली पेट जूस? अब न दोहराएं ये गलती, पड़ सकता है बुरा प्रभाव

01:34 PM Apr 30, 2024 IST | Aastha Paswan

Diet Tips: कुछ लोग सुबह उठते ही एक गिलास फ्रूट जूस पी लेते हैं। यह तरीका सही नहीं है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, सुबह जूस पीना किसी भी तरह से सेहत के लिए ठीक नहीं है। इस आर्टिकल में हमने इस बारे में ही बात की है कि क्यों खाली पेट जूस पीने की भूल आपको नहीं करनी चाहिए। आइए जानें।

Highlights

खाली पेट जूस पीने के नुकसान

सुबह में फ्रूट जूस पीने से बेशक ताकत मिल जाए लेकिन इससे पेट का बुरा हाल हो सकता है। खाली पेट फ्रूट जूस उन लोगों के लिए और भी ज्यादा नुकसानदेह है जिन्हें डायबिटीज की बीमारी है। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह में खाली पेट जूस पीने से सिर्फ कैलोरी मिलेगी, इसके अलावा कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि इसमें से कई सारे पोषक तत्व निकल जाते हैं। इतना ही नहीं यह कई तरह की परेशानियों को जन्म दे सकती है। आइए जानते हैं कि सुबह फ्रूट जूस क्यों नहीं पीना चाहिए। आइए जानें

Advertisement

बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

साबुत फलों में फाइबर होता है। फाइबर ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शुगर को धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। लेकिन फ्रूट जूस में फाइबर नहीं होता, जिसकी वजह से ब्लड शुगर रेगुलेट करने में कोई मदद नहीं मिल पाती है और इस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा, फ्रूट जूस में शुगर काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इसके कारण भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

जल्दी भूख लगती है

फ्रूट जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से शुगर लेवल अचानक से बढ़ता है, लेकिन उतनी ही जल्दी गिर भी जाता है, जिसके कारण एनर्जी की कमी और थकान महसूस होने लगती है। इसकी वजह से जल्दी भूख भी लगती है, क्योंकि शरीर को एनर्जी के लिए कैलोरी की जरूरत होती है।


दांतों के लिए हो सकता है हानिकारक

सुबह-सुबह खाली पेट जूस पीने से आपकी दांतों को भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल, जूस में फलों की एसिडिटी इकट्ठी हो जाती है, जो दांतों की सबसे ऊपरी परत, जिसे इनेमल कहते हैं, को नुकसान पहुंचाने लगती है। इस वजह से दांतों में कैविटी और सेंसिटिविटी भी हो सकती है।'

पाचन में मददगार नहीं होता

साबुत फलों में मौजूद फाइबर, पाचन के लिए काफी जरूरी होता है। फाइबर खाने को आंतों में आसानी से मूव करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती। लेकिन फलों के जूस में फाइबर नहीं होता, जिसकी वजह से पाचन में इनसे कोई मदद नहीं मिलती।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article