Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

30 के बाद भी रहना चाहते हैं फिट, अपनी डाइट में ये विटामिन्स, पुरुषों के लिए ये खास चार्ट

11:05 AM Jun 29, 2024 IST | Aastha Paswan

Diet Tips For Man: 30 से 40 की उम्र के लोगों को कार्डियोवैस्कुर रोगों, मोटापे और डायबिटीज से पीड़ित होने की समस्याएं काफी प्रभावित कर रही हैं. इस उम्र में पुरुषों की डाइट कैसी हो, वे क्या खाएं, क्या नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि पुरुषों को अपनी डाइट में क्या क्या शामिल करना चाहिए।

Highlights

अपनी में करें चेंजेस

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। खासकर पुरुषों के लिए 30 साल की उम्र के बाद अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें अपने जीवन में कई जरूरी कार्य करने पड़ते हैं। ऐसे में शरीर में सभी विटामिन्स का होना आवश्यक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे पुरुषों के लिए जरूरी विटामिन्स के बारे में।

Advertisement

पुरुष और महिलाओं की डाइट अलग है

पुरुष और महिला की शारीरिक बनावट अलग होती है। पुरुषों की स्किन मोटी, ऑयली और थोड़ी रफ होती है। महिलाओं की तुलना में इनकी स्टैमिना भी अलग होती है। इनके हार्मोनल परिवर्तन भी महिलाओं से अलग होते हैं। इसलिए एक उम्र के बाद इनकी विटामिन की जरूरत भी अलग हो जाती है।

Vitamin B12

सामान्य ब्लड और ब्रेन फंक्शन के लिए 30 साल के बाद विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ ये विटामिन अच्छे से एब्जॉर्ब नहीं होता है, इसलिए खाने में चिकन, फिश, डेयरी और अंडे की मात्रा बढ़ानी चाहिए, जिससे विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में शरीर में बनी रहे।

Calcium

30 की उम्र के बाद एक सीमित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसकी मात्रा ज्यादा होने से हार्ट के लिए खतरा बढ़ सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स, टोफू, ब्रोकली, पालक और बादाम से डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

Vitamin D

इस Vitamin की कमी होने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही ये कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद धूप में बैठने का नियम बना लें।

Vitamin A,C, और E

हेल्दी स्किन के लिए 30 की उम्र के बाद ये सभी विटामिन जरूरी हो जाते हैं। ये बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नींबू, संतरा, गाजर, व्हीट जर्म ऑयल, बादाम, मूंगफली जैसी चीजों में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article