Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फुटबॉल वर्ल्डकप विनर को मिलती है 300 करोड़ की प्राइज मनी, लेकिन क्रिकेट में इतनी कम क्यों?

04:23 PM Oct 05, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज से विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है। विश्व कप 2023 का पहला मैच आज इंग्लैड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट के खेल मे हार जीत लगी रहती है, पर यहां जीतने और हारने वाले दोनों टीम को पैसा मिलता है। आपकी नजरो में क्रिकेट सबसे मंहगा खेल होगा, लेकिन क्रिकेट से भी ज्यादा पैसे फुटबॉल में है। इस बात को हम ऐसे समझ सकते है कि फुटबॉल में जीतने वाली टीम को 347 करोड़ मिलते है। फुटबॉल और क्रिकेट के बारे में  कुछ ऐसे फैक्ट बताने वाले जिसे जाननें के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

Advertisement

आईसीसी की प्राइज मनी

विश्व कप 2023 क्रिकेट के रण में जीतने वाली टीम को आईसीसी की तरफ से काफी मोटी इनाम राशि मिलेगी जिससे विश्व कप की सभी टीमें मालामाल होने वाली है। इस साल विश्व कप 2023 का पूरा बजट 82.93 करोड़ रूपए रखा गया है। जिसके अनुसार फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे 33.17 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। फाइनल में जाने वाली टीम को 16.59 करोड़ दिए जाएंगे। वहीं ग्रुप राउंड में हर मैच जीतने वाली को 33.17 लाख रुपए मिलेंगे । साथ ही जो भी टीम सेमीफाइनल में तक जाएगी उसे 6.63 करोड़ रुपए मिलेंगे।

फीफा की प्राइज मनी

आपको जानकर हैरानी होगी कि फुटबॉल विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना को जीतने के बाद 347 करोड़ रूपए मिलें थे। अगर इस पैसे को हम आईसीसी की प्राइज मनी की तुलना में देखें तो ये रकम 10 गुणा ज्यादा है। आपको और भी हैरानी तब होगी जब हम आपको बताएंगे कि फुटबॉल विश्व कप में दुसरे नंबर पर आने वाली टीम फ्रांस को 248 करोड़ रूपए मिलें थे। वहीं तीसरे नंबर पर आनी वाली टीम क्रोएशिया को 233 करोड़ और फॉर नंबर पर आने वाले टीम को 206 करोड़ रूपए मिलें थे।

अब देखा जाएं तो साफ है कि फीफा की प्राइज मनी और आईसीसी की प्राइज मनी में एक बड़ा अंतर है। जो एक बातोंं को जन्म देता है। वैसे इस बारें में आपको क्या सोचना है। हमें जरूर बताएं।

Advertisement
Next Article