W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार की महागठबंधन सरकार में नीतीश के नए मंत्रिमंडल में शामिल कुछ नामों पर मतभेद

बिहार की महागठबंधन सरकार में कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने को लेकर मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल के विस्तार के एक दिन बाद ही उनकी पार्टी जदयू की विधायक बीमा भारती ने बुधवार को धमकी दी

05:08 AM Aug 18, 2022 IST | Shera Rajput

बिहार की महागठबंधन सरकार में कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने को लेकर मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल के विस्तार के एक दिन बाद ही उनकी पार्टी जदयू की विधायक बीमा भारती ने बुधवार को धमकी दी

बिहार की महागठबंधन सरकार में नीतीश के नए मंत्रिमंडल में शामिल कुछ नामों पर मतभेद
Advertisement
बिहार की महागठबंधन सरकार में कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने को लेकर मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल के विस्तार के एक दिन बाद ही उनकी पार्टी जदयू की विधायक बीमा भारती ने बुधवार को धमकी दी की अगर लेशी सिंह को कैबिनेट से नहीं हटाया गया तो वह इस्तीफा दे देंगी।
Advertisement
लेशी सिंह को मंगलवार को तीसरी बार मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया। उन्हें बिहार कैबिनेट में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है।
Advertisement
भाकपा माले ने बुधवार को कहा कि कानून मंत्री को बनाए रखने से सरकार की छवि खराब होगी।
Advertisement
पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए रखने के अपने फैसले पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पुनर्विचार करना चाहिए।
वर्तमान में महागठबंधन में सात दल जदयू राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भाकपा, माकपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल हैं जिनके पास 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 160 से अधिक विधायक हैं।
गौरतलब है कि विपक्षी भाजपा पहले ही कार्तिक सिंह को कैबिनेट से हटाने की मांग कर चुकी है, उसका दावा है कि उनके खिलाफ अपहरण के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट लंबित है।
बुधवार को जब पत्रकारों ने कार्तिक पर लगाए गए आरोपों के बारे में मुख्यमंत्री से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के कार्तिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सुशील के बारे में कहा, ‘‘झूठा आदमी है। यह सब गलत है।’’
लेशी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की जदयू विधायक बीमा भारती की मांग के बारे में चर्चा है कि कथित तौर पर कैबिनेट के लिए नहीं चुने जाने से वे नाराज हैं।
सिंह को शामिल करने के कदम की आलोचना करते हुए, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेशी सिंह पर कई हत्याओं का आरोप है और मुझे उन सभी लोगों के नाम पता हैं जिनकी हत्या कर दी गई है। वह गवाहों को धमकाती है ताकि सजा संभव न हो। अगर वह मंत्री पद से नहीं हटायी जाती हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।’’
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×