W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केरल माकपा में नेताओं के लिए अलग-अलग नियम

केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में विभिन्न पार्टी नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के पैमाने अलग-अलग दिखाई पड़ते हैं। ऐसा कम से कम उनकी संतानों के गलत कार्यो के मामलों में में तो साफ नजर आता है।

02:26 PM Dec 15, 2019 IST | Shera Rajput

केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में विभिन्न पार्टी नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के पैमाने अलग-अलग दिखाई पड़ते हैं। ऐसा कम से कम उनकी संतानों के गलत कार्यो के मामलों में में तो साफ नजर आता है।

केरल माकपा में नेताओं के लिए अलग अलग नियम
Advertisement
अलप्पुझा : केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में विभिन्न पार्टी नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के पैमाने अलग-अलग दिखाई पड़ते हैं। ऐसा कम से कम उनकी संतानों के गलत कार्यो के मामलों में में तो साफ नजर आता है।
Advertisement
Advertisement
पार्टी के कंजीकुझी के कमेटी सदस्य सी.वी.मनोहरन को पार्टी से शनिवार को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। उनका कसूर यह था कि उनके बेटे की शादी की पार्टी भव्य रूप से हुई थी। शादी गुरुवार को हुई और अगले दिन रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें डीजे की भी व्यवस्था थी।
Advertisement
शादी पार्टी में झगड़ा हो गया जिसे लेकर अगले दिन एक बड़ा विवाद पैदा हो गया और लोकल पार्टी यूनिट के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई।
मामले पर चर्चा करने के लिए एरिया कमेटी की एक बैठक बुलाई गई। मनोहरन उस बैठक में मौजूद थे। कमेटी ने मुद्दे को लेकर नाखुशी जताई और कहा कि इस तरह की भव्य शादी का आयोजन एक सच्चे वामपंथी के लिए अशोभनीय है।
बैठक में मनोहरन ने अपना बचाव किया और कहा कि हर चीज योजनाबद्ध थी और उनके बेटे-दूल्हे द्वारा आयोजित थी। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। मनोहरन को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया।
माकपा के वरिष्ठ नेता आर.नजर ने कहा, ‘इस तरह का समारोह आयोजित करना सही नहीं, जिसमें डांस, संगीत और क्या कुछ शामिल नहीं था। एक पार्टी नेता के तौर पर ऐसा नहीं होना चाहिए और यह सही नहीं है।’
लेकिन पार्टी के लोगों के बीच अलग-अलग नेताओं के लिए अलग-अलग पैमाने होने की बात चर्चा का विषय बन गई है।
इससे पहले माकपा के राज्य सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन ने भी इसी तरह के एक मामले का सामना किया। जब 33 साल की मुंबई की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उनके बड़े बेटे विनय कोदियेरी पर शादी का झांसा देकर कई सालों तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि उनका एक आठ साल का बच्चा भी है।
इसके बाद कुछ समय तक फरार रहने के बाद उसे मुंबई के दिंडोशी कोर्ट से इस शर्त पर जमानत मिल गई कि उसे डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। इसके परिणाम की प्रतीक्षा है।
जब इस खबर से पार्टी व बालाकृष्णन मुश्किल में फंसे तो पार्टी ने कहा कि बच्चों के गलत कामों पर माता-पिता की आलोचना सही नहीं है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि मनोहरन को बालाकृष्णन की तरह छूट नहीं मिली।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×