टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कर्जदारों के लिए बन रहा है डिजिटल लेखागार

भारतीय रिजर्व बैंक कर्जदारों और कर्ज न चुकाने वालों के बारे में सूचनाओं का एक व्यापक सार्वजनिक डिजिटल लेखागार बनाने की प्रक्रिया में है।

12:04 PM Dec 24, 2018 IST | Desk Team

भारतीय रिजर्व बैंक कर्जदारों और कर्ज न चुकाने वालों के बारे में सूचनाओं का एक व्यापक सार्वजनिक डिजिटल लेखागार बनाने की प्रक्रिया में है।

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक कर्जदारों और कर्ज न चुकाने वालों के बारे में सूचनाओं का एक व्यापक सार्वजनिक डिजिटल लेखागार बनाने की प्रक्रिया में है। इस डिजिटल सार्वजनिक साख पंजीयन (पीसीआर) की स्थापना के लिए छह प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को छांटा गया है। इनमें टीसीएस, विप्रो और आईबीएम इंडिया शामिल हैं।

Advertisement

इसमें कर्ज में धोखाधड़ी और मनी लांडरिंग से जुड़ी सूचनाओं का भी अभिलेख शामिल होगा। प्रस्तावित पीसीआर में बाजार नियामक सेबी, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) तथा भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के आंकड़े भी शामिल होंगे।

इससे बैंकों और वित्तीय संस्थानों को मौजूदा और संभावित कर्ज लेने वालों के बारे में तत्काल आधार पर जानकारी मिल सकेगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस बारे में 27 अक्टूबर, 2018 को रुचि पत्र (ईओआई) प्रकाशित किया गया था। उसके बाद रिजर्व बैंक को पीसीआर के क्रियानयन के लिए समाधान उपलब्ध कराने को कई वेंडरों से प्रतिक्रिया मिली है।

Advertisement
Next Article