W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साक्षी मलिक एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में

NULL

09:17 PM May 19, 2017 IST | Desk Team

NULL

साक्षी मलिक एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में
Advertisement

नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक (60 किलो) एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई जिससे उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। हरियाणा की 24 वर्षीय साक्षी ने कजाखस्तान की ए कासीमोवा को हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उसने उजबेकिस्तान की नाबीरा इसेंबाएवा को 6-2 से हराया था।

साक्षी का सामना अब ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जापान की रिसाको कवाइ से होगा। ओलंपिक पदक जीतने वाली साक्षी पहली भारतीय महिला पहलवान है जिसने रियो में 58 किलो वर्ग में कांस्य जीता था। इससे पहले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में उसने रजत पदक जीता था। वहीं दोहा में 2015 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था।

(भाषा)

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×