Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिग्विजय सिंह बोले कांग्रेस में नहीं बचा कोई गद्दार

09:11 PM Dec 02, 2023 IST | Divyanshu Mishra

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने यहां शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश में रविवार को कांग्रेस सत्ता में आने जा रही है और खरीद-फरोख्त की कोई संभावना नहीं है।

HIGHLIGHTS

 

दिग्विजय: भाजपा सरकार को हटाकर सत्ता में लौटने को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्त

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को होने वाली मतगणना की पूर्व संध्या पर प्रेस से कहा, कांग्रेस में अब न कोई सिंधिया (ज्योतिरादित्य) है और न कोई गद्दार। कांग्रेस मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाकर सत्ता में लौटने को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्त है। उन्होंने कहा, कल सबको पता चल जाएगा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम मध्य प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, उससे कम नहीं। कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधती रही है, क्‍योंकि 2020 में उन्‍होंने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके समर्थक विधायकों ने भी पाला बदल लिया था, जिस कारण कमल नाथ के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। कांग्रेस तब से ज्योतिरादित्य को गद्दार कहती रही है। इस मसले को लेकर मध्य प्रदेश में शीर्ष राजनेताओं के बीच अक्सर वाकयुद्ध चलता रहता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article