For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dilip Jaiswal फिर बने बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष, 3 साल का होगा कार्यकाल

बिहार BJP के अध्यक्ष पद पर फिर से दिलीप जायसवाल की नियुक्ति

08:31 AM Mar 04, 2025 IST | Neha Singh

बिहार BJP के अध्यक्ष पद पर फिर से दिलीप जायसवाल की नियुक्ति

dilip jaiswal फिर बने बिहार bjp के प्रदेश अध्यक्ष   3 साल का होगा कार्यकाल

डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है। पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में आज औपचारिक रूप से दिलीप जायसवाल की ताजपोशी हुई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनने की घोषणा की। आपको बता दें डॉ दिलीप जयसवाल का कार्यकाल 3 साल के लिए होगा। इस मुताबिक वे 2025 से लेकर 2027 तक बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने रहेंगे।  इस बैठक में बिहार के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मंत्री मंगल पांडेय और एमएलसी संजय मयूख उनके प्रस्तावक बने।  इसी के साथ बीजेपी ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और तेज कर दिया है। 

कौन हैं दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल का नाम सीमांचल के बड़े नेताओं की लिस्ट में आता है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। आपको बता दें दिलीप जयसवाल को पिछले साल जुलाई में बिहार का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। वे नीतीश सरकार में भूमि एवं राजस्व  सुधार मंत्री भी रहे हैं।  वे पार्टी के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता दिला सकती है।

चाचा न लालटेन पर लटक पाएंगे, न कमल पर बैठ पाएंगे, Nitish Kumar पर Prashant Kishore का तंज

15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

 इस अहम बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद और संजय जायसवाल समेत पार्टी के सभी बड़े चेहरे शामिल हुए। साथ ही, प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे भाजपा का शक्ति प्रदर्शन बना दिया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने Bihar के विकास को सराहा, विपक्ष को दी नसीहत

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×