For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्लफ्रेंड पर 57 बार किया था चाकू से हमला, अब हो गया रिहा, वजह रही जेल की डाइट

09:23 PM Nov 16, 2023 IST | Ritika Jangid
गर्लफ्रेंड पर 57 बार किया था चाकू से हमला  अब हो गया रिहा  वजह रही जेल की डाइट
Dimitri Fricano killer Erika Preti

Dimitri Fricano killer: दुनिया में किसी भी इंसान की जान लेने से बड़ा अपराध कुछ भी नहीं हो सकता है। ऐसे अपराध के लिए या तो अपराधियों को उम्रभर की सजा मिलती है या फिर फांसी की सजा दी जाती है। लेकिन अब एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है जहां एक अपराधी जिसने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी थी उसे जेल से रिहा कर दिया गया है अगर आप इसका कारण जानेंगे तो हैरान कर जाएंगे।

Dimitri Fricano killer

बता दें, उत्तरी इटली के बायेला के दिमित्री फ्रिकानो ने जून 2017 में सार्डिनियन छुट्टी पर 28 साल की एरिका प्रीति की 57 बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी। क्योंकि एरिका ने उसे होटल के बिस्तर पर 'बहुत सारे टुकड़े' छोड़ने के लिए डांटा था। इसके बाद दिमित्री को 30 साल कैद की सजा सुनाई थी।

Dimitri Fricano killer

Dimitri Fricano killer: एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में फ्रिकानो को एरिका की हत्या का दोषी ठहराया गया। सजा सुनाने के दौरान उसका वजन 118 किलो था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण अप्रैल 2022 में उसकी सजा शुरू हुई।

Dimitri Fricano killer

लेकिन हैरानी की बात ये है कि जेल में सजा काट रहे फ्रिकानो का वजन एक साल के अंदर ही 200 किलो तक बढ़ गया। इसके बाद कोर्ट में दलील दी गई कि दिमित्री अपने बढ़े हुए वजन के कारण व्हीलचेयर पर आ गया है। साथ ही कहा गया कि जेल की डाइट उसके लिए घातक साबित हो सकती है। वहीं, कोर्ट ने भी कहा कि जेल प्रशासन कम कैलोरी वाली डाइट मुहैया कराने में असमर्थ है।

Dimitri Fricano killer

इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि फ्रिकानो अपनी बाकी की सजा मिलान स्थित अपने घर में ही नजरबंद होकर काटेगा। लेकिन पीड़ित परिवार को कोर्ट के फैसले से गहरा धक्का लगा है। एरिका के पिता का कहना है कि कोर्ट का यह कदम दिल पर वार करने जैसा है। इस फैसले ने हमारे जख्म को हरा कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×