Dimple Yadav Oath: डिंपल यादव ने सांसद की शपथ लेकर सोनिया गांधी से लिया आशीर्वाद
यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) से उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सपा की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने आज संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली है।
12:16 PM Dec 12, 2022 IST | Desk Team
यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) से उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सपा की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने आज संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली है। डिंपल यादव अपने पति और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ दिल्ली में स्थित संसद भवन (Parliament House) पहुंची थी। बता दें कि उन्होंने शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से आशीर्वाद लिया।
Advertisement
आपको बता दें कि जीत के बाद डिंपल यादव ने कहा था कि मैनपुरी की जनता और उन तमाम लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें समर्थन दिया है। मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है. यह जीत नेताजी की जीत है,और हमारी यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें समर्पित है।’
डिंपल यादव ने BJP उम्मीदवार को हराया
मुलायम सिंह यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में यादव परिवार से एक मात्र सांसद चुने गए थे। उसके बाद बीते 10 अक्टूबर को उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद मैनपुरी में उपचुनाव हुआ। मैनपुरी में उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले गए थे।जबकि आठ दिसंबर को वोटों की गिनती हुई थी। जिसके बाद चुनाव में सपा के टिकट पर डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया है।
Advertisement